गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

मलप्पुरम : केरल में वैलेनचेरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर शुक्रवार को एक लॉरी के पलटने से चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना करीब सात बजे उस वक्त हुई जब कोझिकोड से चलाकुडी की ओर जा रही लॉरी रेलिंग से टकरा गयी और अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई में गिर गयी । हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी।
गौरतलब है कि पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर लॉरी के केबिन को तोड़कर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए वालेनचेरी के अस्पताल में भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि सभी मृतक त्रिशूर जिले के चलाकुडी और पलक्कड़ जिले के मन्नारकड़ के पास कोट्टोपदम के निवासी थे। उऩकी पहचान चालक सी उन्नीकृष्णन (55), वी अरुण (28) और सारथ (28) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *