गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रूद्रपुर में कब्जा हटाने को लेकर बवाल

कुछ को हिरासत में लिया गया

रूद्रपुर/नैनीताल : उत्तराखंड के रूद्रपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कब्जा खाली कराने को लेकर शुक्रवार को बवाल हो गया। विरोध कर रहे व्यापारियों व नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। धारा 144 के बीच प्रशासन ने भूमि को खाली करवा ली है।
मिली जानकारी के अनुसार रूद्रपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से एनएच-87 पर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। प्राधिकरण की ओर से एनएचए की ओर से व्यापारियों को भूमि खाली कराने के लिये नोटिस जारी किये गये थे लेकिन व्यापारी भूमि खाली नहीं कर रहे थे।
प्रशासन की ओर से गुरुवार रात को कब्जा हटाने को लेकर व्यापारियों से अनुरोध किया गया और मुनादी पिटवाई गयी। इसके बाद काबिज लोगों में हड़कंप मच गया। व्यापारी रात को ही विरोध में सड़कों पर उतर आये।
इसके बाद प्रशासन ने धारा-144 लागू कर दी। आज सुबह पुलिस प्रशासन हरकत में आया तो धारा 144 के बाजवूद व्यापारी व राजनेता सड़कों पर उतर आये और विरोध करने लगे। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, गौरव बेहड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व उनके भाई संजय ठुकराल को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद प्रशासन भूमि खाली कराने में सफल हो गया। एसएसपी मंजूनाथ व एसपी सिटी खुद मौके पर जुटे रहे। उन्होंने मौके पर हालात को संभाला। एसएसपी ने बताया कि विरोध कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और शांतिपूर्ण तरीके से भूमि पर से कब्जा हटा लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जी-20 बैठक का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। एनएच की ओर से भूमि खाली कराने को लकर पहले काबिज लोगों को नोटिस जारी किये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *