रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आज शाम बिजली गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी और चार घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गैरतगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सोडरपुर और रजपुरा में बिजली गिरने से पप्पू साहू और इंद्रजीत विश्वकर्मा नामक दो व्यक्तियो की मौत हो गई है। दोनों व्यक्ति खेत में काम कर रहे थे। तभी यह घटना घटित हुआ। इस घटना में चार और लोग घायल हो गये, इनमें से एक व्यक्ति गंभीर बताया जा रहा है।
बिजली गिरने से दो की मौत, चार घायल
