श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों के भाग निकलने के कारण अभियान को समाप्त कर दिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर संयुक्त बलों ने पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी मौके से भाग निकले । बाद में इलाके में कई घंटे तक तलाशी ली गयी, लेकिन आंतकवादियों से फिर कोई मुठभेड़ नहीं हुई। इसके बाद अभियान समाप्त कर दिया गया।
