गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्रुखाबाद में बस पलटने से 14 घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रक को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बस के पलटने से उसमें सवार 14 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के तिर्वा कस्बा के 50 लोग तीर्थ यात्रा कर हरिद्वार से वापस लौट रहे थे कि अमृतपुर थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव गुर्जरपुर पमारान के निकट ट्रक को बचाने के चक्कर में प्राइवेट बस सडक़ किनारे गड्ढे में पलट गयी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू किया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 14 तीर्थ यात्रियों को समीपवर्ती राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया। इनमें से आठ यात्रियों को फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *