गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शराब के झगड़े में ली पिता की जान

बदायूँ : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के जरीफनगर क्षेत्र में शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर हुये विवाद में एक युवक ने अपने पिता की ईंट मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दहगंवा गांव निवासी होरी लाल का अपनें लड़के किशन लाल से शराब के नशे में कुछ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत किशन ने अपने पिता की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतक की पत्नी रामा देवी नें पुलिस को बताया कि रात में शराब पीने के वाद नशे में दोनो बाप बेटों में झगड़ा हो गया जिसके बाद दोनो में मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट के ही दौरान किशन पाल नें अपनें पिता की ईट से कुचल कर हत्या कर दी और फरार हो गया।
एसपी ग्रामीण क्षेत्र अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा देहगांवा के रहने वाले होरीलाल की उनके पुत्र किशनलाल के बीच शराब पीकर विवाद हुआ जिसमें किशनपाल द्वारा शराब के नशे में ईट से कुचल कर की गई। आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *