गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड के हल्द्वानी में विशेष अभियान समूह (एसओजी), मादक द्रव्य निरोधक बल (एएनटीएफ) एवं काठगोदाम पुलिस ने लाखों रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के अनुसार एसओजी, एएनटीएफ एवं काठगोदाम पुलिस की ओर से शुक्रवार को गौलापार खेड़ा के पास एसओजी प्रभारी राजबीर सिंह की अगुवाई में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम ने मोटर साइकिल सवार आरिफ निवासी छिनकी दरऊ, किच्दा को रोका और उसकी जांच की तो उसके पास से 102 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
आरोपी ने बताया कि वह बरामद स्मैक को सितारगंज से बीथा निवासी शरीफ उर्फ गुड्डू से लेकर आ रहा है और पहाड़ों में बेचने के लिये ले जा रहा था। आरोपी पुलिस को देखकर फरार होने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस अब शरीफ की तलाश में जुट गयी है। आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामद स्मैक की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *