गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीएलआई योजना ने इस्पात क्षेत्र को ऊर्जा प्रदान की

नई दिल्ली : नरेद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा है कि आत्मानिर्भरता हासिल करने के लिए इस्‍पात बहुत महत्वपूर्ण है और पीएलआई योजना ने स्पष्ट रूप से इस क्षेत्र को ऊर्जा प्रदान की है तथा यह हमारे युवाओं और उद्यमियों के लिए अवसरों का सृजन करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक ट्वीट इस्पात मंत्रालय द्वारा विशेष इस्‍पात के लिए पीएलए योजना के अंतर्गत 27 कंपनियों के साथ 57 एमओयू पर हस्ताक्षर के लिए आयोजित एमओयू हस्ताक्षर समारोह के आयोजन से संबंधित केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक ट्वीट को साझा करते हुए ट्वीट किया।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आत्मानिर्भरता हासिल करने के लिए इस्‍पात बहुत महत्वपूर्ण है। पीएलआई योजना ने स्पष्ट रूप से इस क्षेत्र को ऊर्जा प्रदान की है और यह हमारे युवाओं और उद्यमियों के लिए अवसरों का सृजन करेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *