देहरादून : उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को देहरादून जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। नेपाली मूल के एक व्यक्ति को तीन किलो 560 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग सत्रह लाख रुपए कीमत आंकी गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज शाम बताया कि थाना त्यूनी पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब से राज्य के हाटकोटी मार्ग स्थित मझोग पेट्रोल पम्प से करीब एक किमी आगे एक व्यक्ति की संदेह के आधार पर चेकिंग की। इस दौरान, नेपाली मूल के इस व्यक्ति लच्छुमन घर्ती मगर के कब्जे से तीन किलो 560 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। उन्होंने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत सत्रह लाख रुपए है। इस संबंध में एक व्यक्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में गिरफ्तार कर, न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
अवैध चरस के साथ नेपाल का व्यक्ति गिरफ्तार
