गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना में घायल एक और श्रमिक ने दम तोड़ा

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा उप जिले में सड़क दुर्घटना में घायल बिहार के एक अन्य श्रमिक की मौत के साथ मृतकों की संख्या पांच हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान मुनीब अंसारी के रूप में हुई, जिसने रविवार को श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को बारसू अवंतीपोरा के पास जम्मू- श्रीनगर राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने से बिहार के चार श्रमिकों की मौत हो गई और 32 श्रमिक घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए आसपास के एक चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने चार श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया था। मृतकों की पहचान कैसर आलम, सलीम, नसीरुद्दीन और राजकुमाकर दसई के तौर पर हुई थी। ये सभी बिहार के निवासी थे।
अधिकारी ने कहा कि 10 घायलों को अस्थि एवं संयुक्त अस्पताल श्रीनगर, 11 को एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर, तीन को एसकेआईएमएस सौरा श्रीनगर और छह को उप जिला अस्पताल पंपोर में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक कुछ घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *