गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना, चांदी में जोरदार तेजी

इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मजबूती दर्ज की गई। इस दौरान सोना 1050 रुपये तथा चांदी 2600 रुपये महंगी बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 57350 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 58400 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 65000 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 67600 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 58500 नीचे में 57250 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 67700 तथा नीचे 64900 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1984 डॉलर तथा चांदी 2258 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *