गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस ने अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू -कश्मीर पुलिस ने रविवार को अवंतीपोरा में एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से अफीम की भूसी बरामद करने का दावा किया। पुलिस के अनुसार, उसने बेगपोरा-गुलजारपोरा चौराहे पर जांच के दौरान एक कार को रोका और तलाशी ली। इस दौरान कार में पीले रंग के नायलॉन बैग में छिपाकर रखी हुयी लगभग 11 किलोग्राम अफीम की भूसी बरामद की।
पुलिस ने मादक पदार्थ लेकर जा रहे और कार चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया उसकी पहचान रेंजीपोरा अवंतीपोरा निवासी आरिफ अहमद डार के रूप में की गई। पुलिस ने कहा कि तस्करी में उपयोग की गई कार को भी जब्त किया गया है।
पुलिस ने कहा कि अवंतीपोरा पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *