गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में सामुहिक दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक महिला ने नौगावा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी 16 वर्षीय बेटी पशुओं को चारा डालने गई थी की गांव के ही तीन युवक उसे उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग लड़की की माता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया। तीनों आरोपियों के द्वारा पिछले पिछले तीन – चार महीने से लगातार लडकी की हवस का शिकार बनाया जा रहा था।
रिपोर्ट में बताया कि अपने साथ लगातार हो इस जबरदस्ती के बाद डिप्रेशन में आई नाबालिग पीड़िता ने शनिवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर थानाधिकारी सुनील टांक मृतक पीड़िता के घर पहुंचे और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सीएचसी लेकर आए। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
इस बड़ी घटना के बाद पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए भेजी गई है। लेकिन आरोपीयो को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही कर पाई है। थानाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद मृतक की मां ने सामुहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *