गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शादी समारोह में मकान का छज्जा गिरा

30 से अधिक घायल

जींद : हरियाणा में जींद के गांव खटकड़ में आज शादी समारोह के दौरान एक मकान का छज्जा नीचे गिरने से करीब 30 लोग घायल हो गये। घायलों में छह की हालत गंभीर है। सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है।
पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव में बारात आई हुई थी और दुल्हन के दरवाजे पर रस्म हो रही थी। कई लोग इस रस्म को देखने के लिए घर के छज्जे पर मौजूद थे। अचानक मकान का छज्जा टूट गया।

हादसे में रस्म की तस्वीरें खींच रहे फोटोग्राफर समेत 30 लोग घायल हो गये। दूल्हा अंकित व दुल्हन मनीषा हालांकि बाल-बाल बच गये। घायलों को पहले जींद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से फोटोग्राफर समेत छह लोगों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने बताया कि हादसे में एक साथ पहुंचे घायलों के उपचार के लिए इमरजेंसी में ऑन कॉल डयूटी पर चिकित्सकों को बुला लिया गया था। घायलों का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *