जींद : हरियाणा के जींद में गांव घिमाना के निकट बीती रात एक ट्रैक्टर-ट्राली के अचानक ब्रेक लगाने से एक बाईक की ट्राली से टक्कर हो गई जिसमें बाईक पर सवार एक गेस्ट टीचर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम में गेस्ट टीचर के पद पर कार्यरत शिवकुमार किसी कार्यवश जींद आये थे, लौटते समय यह हादसा हुआ।
हादसमे में शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। ट्रैक्टर ट्राली समेत चालक मौके से फरार हो गया। शिवकुमार को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिवकुमार के भाई सतीश की शिकायत पर फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
