गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश में बारिश के साथ गिरे ओले

भोपाल : मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सूचना है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों ने आज यहां बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में कई सिस्टम बने हुए है तथा एक ‘ट्रफ’ लाइन भी प्रदेश से गुजर रही है। इसके चलते प्रदेश भर में तेज गर्जना के साथ बारिश का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। इस बीच कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिसके चलते रवी की सरसो, चना, मंसूर, गेंहू आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है।
पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के मंडला में सर्वाधिक 40 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गयी। वहीं रीवा में 20़ 2 मिमी, सीधी में 17़ 6 मिमी, खजुराहो में 14 मिमी, दमोह में 11 मिमी, रायसेन में 9़ 6 मिमी, गुना में 8 मिमी, शिवपुरी में 6़ 4 मिमी, बैतूल में 6़ 2 मिमी, भोपाल सिटी में 4़ 2 मिमी, उमरिया में 2़ 8 मिमी, सागर में 2़ 4 मिमी, नरसिंहपुर में 2 मिमी सहित अन्य स्थानों पर बारिश हुयी।
प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक घुल गयी है। अनेक स्थानों पर दिन के साथ ही रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी प्रदेश में बारिश की संभावना जतायी है। वहीं, कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है।
राजधानी भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में कल रात्रि बारिश हुयी, जिससे मौसम ठंडा हो गया। आज सुबह आसमान साफ हो गया और धूप खिल गयी है। बारिश के चलते यहां दिन के तापमान के साथ ही रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। अगले चौबीस घंटों के दौरान बारिश की संभावना जतायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *