मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कृत्य किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात युवती नित्यक्रिया के लिए गयी थी, तभी आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
