श्रीगंगानगर : राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ को जिला नहीं बनाए जाने के विरोध में आज नागरिकों ने बाजार बंद रखकर प्रदर्शन किया। शहर के महाराणा प्रताप चौक में धरना दिया गया। कुछ आक्रोशित लोगों ने अर्धनग्न होकर टायर फूंके। धरना स्थल पर पहुंचे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष, राज्यमंत्री डूंगरराम गैदर को कड़े आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों ने नारेबाजी कर उनसे इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने विरोध स्वरूप इस्तीफे भी दे दिए हैं।
पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में 3 नए संभाग और 19 जिले बनाने की घोषणा की गई थी। इसमें श्रीगंगानगर जिले का अनूपगढ़ भी शामिल है,जिसे जिला बनाने का ऐलान किया गया है। अनूपगढ़ के लोग जहां इस घोषणा का स्वागत करते हुए जमकर खुशियां मना रहे हैं, वही सूरतगढ़ के लोगों में आक्रोश भर गया।
जिला नहीं बनाने के विरोध में सूरतगढ़ में बंद, प्रदर्शन
