गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में दो मरे, 7 घायल

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार को छावनी क्षेत्र में यात्री वाहन पलटने से उसमे सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि छावनी थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग पर रानी की बगिया के निकट अयोध्या जा रही चार पहिया वाहन (सफारी) का टायर फट गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार विशाल कनौजिया (19) निवासी टांडा अंबेडकर नगर तथा शिव मोहन (65) निवासी दासपुर कलंदर फैजाबाद गम्भीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। शत्रुघ्न,अंकित मिश्र , हरिमोहन,सुनील, सुरेंद्र, उर्मिला,मोहम्मद अमन निवासी लोलपुर गोंडा को उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *