गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नरसिंहपुर में आरक्षक ने फांसी लगाई

नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक आरक्षक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंगवानी थाना क्षेत्र के बरहटा के जंगल में आज बरहटा निवासी सुरेश चौधरी का शव पेड से लटका हुआ मिला है। वह जबलपुर में पुलिस के डीएसबी विभाग के आफिस में पदस्थ था। उसके शव से कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक खडी हुई मिली है।
मुंगवानी थाना प्रभारी आशीष बोपचे ने बताया कि 17 मार्च को जबलपुर में अपने निवास स्थल पर आरक्षक सुरेश चौधरी का पत्नी सुमित्राबाई से अधिक शराब का सेवन करने पर वाद विवाद हुआ था तभी आवेश में आकर सुरेश ने पत्नी पर पेट्रोल छिडक कर आग लगा दी, जो मेडिकल कालेज जबलपुर में भर्ती है, इसके बाद वह फरार हो गया था। वह 21 मार्च को अपने निवास गांव बरहटा आया और यहां के टोन घाट के जंगल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पहुंचाया गया है जहां बुधवार को पीएम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *