गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

42 हिस्ट्रीशीटर, दो हार्डकोर समेत 248 बदमाशों को किया गिरफ्तार

नागौर : राजस्थान में नागौर जिले में पुलिस ने दबिश देकर 42 हिस्ट्रीशीटर, 2 हार्डकोर, 13 स्थाई वारंटी, 15 गिरफ्तारी वारंटी, एक कुर्की वारंटी एवं 21 अन्य वांछित अपराधियों के साथ कुल 248 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ और शराब के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। साथ ही 142 दुपहिया और चौपहिणा वाहन और 22 मोबाइल जप्त किए गए।
एक्शन प्लान के तहत सोमवार- मंगलवार की अर्द्ध रात बदमाशों के 348 ठिकानों पर पुलिस की टीमों द्वारा दबिश दी गई। इस दौरान 248 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई कर 25 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 3 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट एवं दो प्रकरण आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *