गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गर्भवती महिला की इलाज के अभाव में मौत

हैदराबाद : तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक निजी अस्पताल में 26 वर्षीय एक गर्भवती महिला की इलाज के अभाव में मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार चिलकलागुडा की फातिमा बेगम (26) आज सुबह छह बजे प्रसव के लिए बीवीके रेड्डी अस्पताल, सिकंदराबाद आई। लेकिन डॉक्टरों ने उसे समय पर इलाज नहीं दिया और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत पर उसके परिजनों ने अस्पताल के व्यवहार पर रोष व्यक्त किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने महिला का समय पर इलाज नहीं किया।
मृतक के परिजनों ने अस्पताल के सामने धरना भी दिया और कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही से फातिमा बेगम की मौत हुई है। उन्होंने न्याय मिलने तक फातिमाबेगम के शव को ले जाने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *