गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस-कार की टक्कर से 3 की मौत

हावड़ा : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मंगलवार को राजमार्ग संख्या 16 पर बस और कार की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और अन्य नौ लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से इस घटना की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह बगनान थानाक्षेत्र के अंतर्गत ईश्वरीपुर में उस समय हुई जब तेज रफ्तार कार और कलकत्ता राज्य परिवहन निगम (सीएसटीसी) यात्री बस की टक्कर हो गयी, जिसमें तीनों लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी।
पुलिस के मुताबिक कार का आधा हिस्सा बस के नीचे घुस गया था। कार कोलाघाट से कोलकाता जा रही थी, जबकि सीएसटीसी की बस उत्तर 24 परगना के हावड़ा से मेदिनीपुर के दीघा जा रही थी। उन्होंने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर पार करते हुए खड़गपुर जाने वाली लेन में चली गई और बस से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है, जबकि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *