गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मधुमक्खियों का भीड़ पर हमला, एक महिला की मृत्यु

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड के पास वरकापुरा गांव में सामूहिक भोजन कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने महिलाओं पर हमला कर दिया, जिससे एक की मृत्यु हो गयी चार पांच अन्य घायल हो गयीं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भिंड देहात थाना क्षेत्र के तहत वरकापुरा गांव में एक धार्मिकस्थल के समीप सामूहिक भोजन कार्यक्रम कल आयोजित किया गया था। किसी शरारती व्यक्ति ने पास ही वृक्ष पर मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद मधुमक्खियों ने वहां मौजूद भीड़ पर हमला कर दिया, जिसकी चपेट में कुछ महिलाएं भी आ गयीं।
हमले में घायल छह महिलाओं को इलाज के लिए देर शाम यहां जिला अस्पताल में लाया गया। रात्रि में नेतराम नाम की बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गयी। एक अन्य महिला ओमवती की हालत गंभीर है। इसके अलावा तीन चार अन्य महिलाओं का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *