वाराणसी : उत्तर प्रदेश में वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के पास जमा पानी में करंट उतरने से उसकी चपेट में आये एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि तुलसी नगर कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट के निकट जमा बरसाती पानी में करंट प्रवाहित हो रहा था कि मंगलवार रात सुकुलपुर कोहराना क्षेत्र निवासी सरोज सिंह (60) और सरायनंदन क्षेत्र निवासी बाइक सवार शंभुनाथ पांडे (40) पानी में फिसल कर गिर गये और करंट की चपेट में आकर तड़पने लगे। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद क्षेत्र की बिजली काट दी गयी। पुलिस ने दोनो युवकों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
