भुवनेश्वर : ओडिशा के सोनपुर जिले के बिनिका में बुधवार को स्कूल के गेट के पास खड़े एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के तीन छात्रों की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। यह घटना आज पश्चिमी ओडिशा के सोनपुर जिले के बिनिका में शारदापल्ली उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास घटित हुयी।
पुलिस ने बताया कि छात्र स्कूल के गेट के पास खड़े थे, तभी एक तेज रफ्तार कार स्कूल की चारदीवारी से टकराकर उन पर चढ़ गई। इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो छात्रों ने अस्पताल में दम तोड़ा। घायल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सड़क दुर्घटना : तीन की मौत, एक घायल
