गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ठगी के शातिर चार बदमाश गिरफ्तार

एक क्रेटा गाडी, 2 आईफोन बरामद

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर जिले के कैथवाडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फेसबुक एवं इस्टाग्राम के माध्यम से ड्रीम्स 11 का विज्ञापन डालकर देशभर में भोले-भाले लोगों के साथ ठगी करने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसं एक क्रेटा गाडी, 2 आईफोन, 3 एंड्रॉयड मोबाईल फोन व 4 फर्जी सिमों को जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह के अनुसार कैथवाडा थानाधिकारी कमरूद्दीन को मिली एक सूचना के बाद गांव भुआपुर के पास यह कार्यवाही की गई जिसमे एक क्रेटा गाडी में बैठे मिले 21 वर्षिय साहिद , 19 वर्षिय मुरसलीम, 19 वर्षिय सुजात एवं साकिर मेव निवासियान भुआपुर थाना कैथवाडा को गिरफतार कर आरोपियों से पूछताछ की गई तो आरोपी साहिद के कब्जे से एक मोबाईल वीवो एक्स 70 प्रो जिसमे फर्जी सिम मिली।
जो पूजा खटीक निवासी दोलतपुरा आमेर के नाम से है तथा आरोपी सुजात के कब्जे से आईफोन 13 प्रो मिला जिसमें एक फर्जी सिम मिली व मोबाईल मे माह मार्च मे करीब 2 लाख 49 हजार रूपये का फर्जी ट्रांजेक्शन होना मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *