भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर भुसावर की खेड़ली मोड पर एक पेट्रोल पंप पर अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा लूटपाट कर सेल्समैन को गोली मारकर तथा दूसरे को कट्टे की वट मारकर घायल कर देने का समाचार प्राप्त हुआ है। घायल सेल्समैन खानपुर निवासी मनोज को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ राजेंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंच हालात का जायजा लेक्ड सीसीटीवी फुटेज खंगाले। नाकाबंदी के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका। बताया गया कि पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक सवार युवकों ने पैसे देने में आनाकानी की और सेल्समैन के हाथ से रुपए छीन लिए। बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने मारपीट कर फायरिंग कर दी।
फायरिंग में गोली सेल्समैन मनोज के हाथ में लगी एवं कपिल कट्टे का बट लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए।
पैट्रोल पंप सेल्समैन को फायरिंग कर किया घायल
