गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाइक खाई में गिरी, एक मरा दो घायल

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के चन्दवक क्षेत्र में बुधवार सुबह कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। इस हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गयी, जबकि पिता-पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के निवासी संतोष कसौधन अपने पुत्र आलोक कसौधन और भतीजे निखिल कसौधन के साथ एक बाइक पर बैठकर बिंद्राबाजार अपनी बहन के घर से अपने घर वापस लौट रहे थे कि कनौरा कुशहा गांव के समीप रोड के किनारे बैठा कुत्ता बाइक के सामने आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
इस हादसे में दो लोगो को हल्की चोटे आई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिये सामुदायिक केन्द्र केराकत भेजा जहां बाइक चालक 20 वर्षीय निखिल की मृत्यु हो गयी।
सं प्रदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *