गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकवादी ढेर

श्रीनगर : सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश विफल करने के बाद एक संदिग्ध आतंकवादी को मार गिराया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना ने तंगधार सेक्टर के जब्दी इलाके में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और आतंकवादी को मार गिराया।

अधिकारियों ने कहा, “अभियान में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। इलाके में तलाश अभियान अब भी जारी है।” मारे गये आतंकवादी की पहचान नहीं की जा सकी है और यह भी पता नहीं चल सका है कि वह किस समूह से संबंधित था। इस अभियान को लेकर सेना की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *