गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा भ्रष्टाचारियों का बचाव कर रही है

नई दिल्ली : प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश का पैसा लूटने वालों का बचाव कर रही है और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ मुकदमे लादे जाते हैं। वाड्रा ने एक ट्वीट में कहा,“ जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है? जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, उन पर मुकदमे लादे जाते हैं।”
उनका यह ट्वीट पार्टी के नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य किए जाने के निर्णय की शुक्रवार को की गयी घोषणा के बाद आया है। वाड्रा ने इसमें हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी तथा आईपीएल क्रिकेट लीग के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के खिलाफ घोटाले के कथित आरोपों का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, “ नीरव मोदी घोटाला-14 हजार करोड़ रुपये, ललित मोदी घोटाला- 425 करोड़ रुपये और मेहुल चोकसी घोटाला-13,500 करोड़ रुपये। ” उन्होंने कहा, “ क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *