गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब को अफगानिस्तान नहीं बनने देंगे

चंडीगढ़ : भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को ज़ोर देकर कहा कि वह पंजाब को अफगानिस्तान नहीं बनने देंगे। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस अभियान के बीच एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर दुकानें खोलकर बैठे हैं और नौजवानों को भड़का रहे हैं, वह अपना यह वहम निकाल दें कि पंजाब में किसी किस्म की गड़बड़ी फैला पाएंगे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार बनाना भी जानती है, चलाना भी जानती है। मान ने कहा,“ कानून एवं व्यवस्था के बारे में वह तीन करोड़ प्रदेशवासियों से यही कहना चाहेंगे कि उन्होंने जो विश्वास उनमें (मान में) दिखाया है, मैं उस विश्वास को टूटने नहीं दूंगा।” उन्होंने लोगों से अपील की, “आइये अपने पंजाब को खुशहाल, नंबर वन सूबा बनायें। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *