गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : चार की मौत

फिरोज़पुर : पंजाब के फिरोज़पुर जिले में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन अध्यापकों समेत चार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिरोज़पुर-फज़िल्का मार्ग पर खाई गांव के पास एक टेम्पो ट्रैवलर की बस से टक्कर हो गयी। दो महिला और एक पुरुष अध्यापक जलालाबाद से वल्टोहा जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। दुर्घटना का कारण बारिश की वजह से सड़क पर संभवत: फिसलन थी, टेम्पो चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और टेम्पो बस से जा टकराया। तीन अध्यापकों और चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें एक स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *