अमेठी : राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। गांधी की सदस्यता समाप्त होने की सूचना मिलते ही गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन शुरू हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुये सड़क पर उतर गये। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकताओं में राहुल गांधी के पक्ष में नारे लगाये।
कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जबरदस्त समर्थन मिला जिससे भाजपा घबरा गयी थी। संसद में गांधी के सवाल सत्ता पक्ष को असहज कर रहे थे। न्यायपालिका और संसद में छल करके भाजपा ने श्री गांधी की सदस्यता को समाप्त करवाया मगर यह आवाज यहां से नहीं बंद होगी। यह आवाज सड़क से लेकर संसद तक गूंजेगी।
उन्होने कहा कि अमेठी में जो पुलिस की दमनकारी नीतियां हैं ।अब इससे कांग्रेसी कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं ।हम लोगों को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है लेकिन सरकार की दमनकारी नीतियों को लेकर हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।
कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
