गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेलवे ट्रैक से मिला लापता सीसीएलकर्मी का शव

चतरा : झारखंड के चतरा जिले के टंडवा स्थित कोयलांचल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से एक सीसीएल कर्मी का शव बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर रेलवे ट्रैक से टंडवा थाना क्षेत्र के होन्हे गांव निवासी सीसीएलकर्मी संजय यादव के रूप में हुई है। संजय यादव आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में कार्यरत था। संजय देर शाम करीब सात बजे के बाद से लापता था।
सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टंडवा थाना पुलिस की टीम मामले की हर पहलुओ की गहनता से जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि सीसीएलकर्मी संजय यादव की रेलवे ट्रैक के बगल में ही हत्या कर अपराधियों ने शव को साक्ष्य छुपाने के नियत से ट्रैक पर फेंक दिया है। बहरहाल मामले की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया जा रहा है।

इधर, मृतक के परिजनों ने फिरौती के लिए संजय का अपहरण कर हत्या कांड को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इस बीच पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टंडवा एसडीपीओ शंभू सिंह के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन कर मामले की जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *