गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डीजीएफटी के अधिकारी ने इमारत से कूद कर दे दी जान

राजकोट : गुजरात में राजकोट शहर के प्रद्यूमन नगर क्षेत्र में शनिवार को डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) के एक अधिकारी ने चौथी मंजिल से कूद कर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि गिरनार सिनेमा के निकट स्थित डीजीएफटी की ऑफिस के संयुक्त निदेशक जावरीमल एम बिश्नोई (44) ने इसी कार्यालय की चौथी मंजिल से शनिवार सुबह छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने के आरोप में शिकायत के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने शुक्रवार को जावरीमल बिश्नोई को जाल बिछाकर पांच लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *