भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा थाना सर्किल में आज ट्रेक्टर को पीछे से आये डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई। थानाधिकारी मांगीलाल जाट ने बताया कि सांगानेर रोड़ निवासी नईम अहमद (44) भीलवाड़ा की एक ट्रेक्टर एजेंसी से नया ट्रैक्टर लेकर शाहपुरा छोडऩे जा रहा था। शाहपुरा मार्ग पर बामणिया और सरदार नगर के बीच पीछे से आये डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेक्टर चालक नईम अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर बनेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को डिटेन कर लिया है।
