गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एम्बुलेंस ड्राइवर ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में कस्वा सीकरी के सरकारी अस्पताल के क्वार्टर में आज सुबह एम्बुलेंस के एक ड्राइवर का शव पंखे से लटका मिलने के बाद हड़कंप मच जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम गोपालगढ़ कस्बा निवासी श्याम सुंदर गुर्जर बताया गया है जो सीकरी के सरकारी अस्पताल में 108 एम्बुलेंस पर ड्राइवरी का काम करता था और अस्पताल के क्वार्टर में रहता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम सुंदर गुर्जर द्वारा फांसी लगा लेने की जानकारी उसके साथी ड्राइवर को आज अलसुबह उस समय हुई जब वह एक मरीज को भरतपुर छोड़ वापस श्याम सुन्दर के क्वार्टर पर गया जहां श्याम सुंदर का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। श्याम सुंदर के साथी ने घटना की सूचना अस्पताल के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *