गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हमीरपुर में कार पेड़ से टकरायी, दो मरे

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में शनिवार शाम बेटे का मुंडन कराने ससुराल जा रहे एक परिवार की कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कानपुर के नवाबगंज निवासी पवन कुमार परिवार समेत कार से अपने चार माह के बेटे का मुंडन कराने मौदहा आए थे। मौदहा में बड़े चौराहे के निकट उनके ससुर सूरज बली यादव रहते है। पवन वहां पहुंच कर दो गाड़ियों में ससुरालीजन और मोहल्ले की महिलाओं के साथ भैंसता गांव जा रहे थे कि सिजनौड़ा गांव के पास कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पवन (26) और रामकिशन की पत्नी गेंदा रानी (50) की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल नीलम,सीता देवी और पाना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *