गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अहंकार बड़ा, समझदारी छोटी

भोपाल : जे पी नड्डा ने आज बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए कहा कि अहंकार बहुत बड़ा है, लेकिन समझदारी बहुत छोटी है। नड्डा यहां पार्टी के संभागीय बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव समेत पार्टी के बहुत से वरिष्ठ नेता और मंत्री उपस्थित थे।
नड्डा ने कहा कि वे कांग्रेस की हालत के संदर्भ में किसी का नाम नहीं लेना चाहते, लेकिन अहंकार बड़ा और समझदारी बहुत छोटी है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि आज पूरे देश में कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। सत्याग्रह तो 1906 में महात्मा गांधी ने किया था, लेकिन उनका सत्याग्रह भारत के सम्मान और अस्मिता के लिए था। कांग्रेस किसके लिए सत्याग्रह कर रही है।
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि आप लोकतंत्र की परंपरा तोड़ते हो, अतिपिछड़ी जातियों को जातिसूचक शब्द कह कर चोर बोलते हो, उसके बाद माफी मांगने से भी इंकार करते हो। रस्सी जल गई, पर बल नहीं गया। किसी से नहीं डरने की बात करते हो, पर संविधान और कानून से तो डरो। देश इसके लिए इन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *