पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में नवरात्रि के दौरान आज सुबह अजयगढ़ के पास स्थित प्रसिद्ध देव पर्वत में बने मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे मंदिर परिसर एवं पहाड़ में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गयी। इस दौरान मधुमक्खियों ने दर्जनों लोगों को डसकर घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में भर्ती गुड्डू द्विवेदी ने बताया कि वह सुबह मंदिर में दर्शन करने गए, जहां काफी भीड़भाड़ थी। मंदिर परिसर में हवन पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान चल रहे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया, जिससे भगदड़ मच गयी। घटना में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें उनकी पत्नी सहित तीन की हालत गंभीर है। हादसे में सभी घायलों का अजयगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है।
मंदिर दर्शन करने गए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला
