गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लूट और हत्या के प्रयास में चार गिरफ्तार

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के तेजी बाजार क्षेत्र में पुलिस ने लूट एवं हत्या के प्रयास से सम्बन्धित अभियोग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के क्रम में आज 26 मार्च को तेजी बाजार थाने के थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने पुलिस बल टीम के साथ बेदौली गांव से लूट एवं हत्या के प्रयास से सम्बन्धित अभियोगों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि वादी सुनील कुमार सिंह के ऊपर 07 मार्च को जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। एक अन्य वादी मितावा गांव निवासी रोमित यादव की गाड़ी रोककर उनसे बीस हजार रुपये नकद एवं दो मोबाइल छीन लिया गया था।
पुलिस ने इस सम्बंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। थानाध्यक्ष श्री पाठक ने अपनी टीम के साथ इस मामले का खुलासा करते हुए आज चार आरोपियों रोहित यादव, राजन विश्वकर्मा, सत्यम यादव उर्फ माफिया, साहिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पांच हजार रुपये, एक पैन कार्ड एवं ड्राईविंग लाइसेंस, घटना में प्रयुक्त एक डण्डा एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *