गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ड्रोन से गिराई गई छह किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

जालंधर : सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अमृतसर जिले के तूर गाँव के पास के इलाके में ड्रोन द्वारा गिराई गई हेरोइन के छह पैकेट बरामद किए हैं। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने सोमवार को बताया रविवार की रात लगभग 2136 बजे, सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु (ड्रोन) के प्रवेश की भनभनाहट सुनी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अभ्यास के अनुसार जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को रोकने का प्रयास किया।
अधिकारी ने बताया कि आज सुबह क्षेत्र की सघन तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने गांव – तूर में गेहूं के खेत से, एक बैग और एक बाइक (बिना नंबर प्लेट के) के अंदर निहित हेरोइन के छह बड़े पैकेट बरामद किए, जिनका कुल वजन छह किलो 275 ग्राम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *