चित्रकूट : बृजेश पाठक ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
पाठक ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस बन जाने से दिल्ली से लखनऊ जाने में कम समय लगता है। बुंदेलखंड क्षेत्र में सड़कों की हालत सुधरी है वहीं हर घर नल योजना से पीने के पानी की समस्या से लोगों को निजात मिली है। पिछली सरकारों में कुछ चुनिंदा जिलों में बिजली उपलब्ध कराई जाती थी लेकिन अब पूरे प्रदेश में बिजली की व्यवस्था की गई है। सभी जिलों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य अपराधियों को जेल में डालने की है ताकि आम आदमी चैन से जिंदगी बसर कर सके।
उन्होंने कहा कि गरीब आदमी को शौचालय, उज्जवला, किसान सम्मान निधि, पांच लाख तक निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड,राशन कार्ड की सुविधा मिल रही है। बुंदेलखंड एक जमाने में डकैतों के लिये कुख्यात था जबकि आज यहां एक भी डकैत गिरोह सक्रिय नहीं है। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड को चतुर्मुखी विकास कर एक नंबर पर लाया जाएगा। जन चौपाल में सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि आज पूरे जिले की विकास, कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई है। हमारी सरकार देश प्रदेश की मलिन बस्तियों में जाकर सहभोज कर रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने जा रहा है।
बुंदेलखंड के विकास के लिये सरकार कटिबद्ध
