गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवती का शव फांसी में लटका बरामद

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सोहौला गांव के निकट के एक जंगल में आज एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार 18 वर्षीय मीना सिंह गोंड़ सोहौला गांव की रहने वाली थी। इसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। फिलहाल यह स्पष्ट नही है कि मीना ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *