गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कमलनाथ के वादे वाली लोककला शाला कहां हैं

भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल किया कि उन्होंने आदिवासी कलाकारों के लिए जिस लोककला शाला का वचन दिया था, वो कहां है। चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने युवा नीति में फैसला किया कि एक हजार जनजातीय युवा कलाकारों को तीन महीने के लिए प्रतिमाह 10 हजार रुपए मानदेय पर फैलोशिप प्रदान की जाएगी। इसी क्रम में उन्होंने सवाल किया कि कमलनाथ ने कहा था कि मध्यप्रदेश की जनजातीय लोक कलाओं के संवर्धन के लिए लोककला शाला की स्थापना करेंगे, रंगमंच की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे। वो लोककला शाला और वे सुविधाएं कहां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *