गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जापान में पांच लाख से अधिक मुर्गे, मुर्गियां मारी जांएगीं

टोक्यो : जापान के होक्काइडो प्रांत में बर्ड फ्लू के एक नए प्रकोप के खतरे से बचने के लिए पांच लाख से अधिक मुर्गा-मुर्गियां मारी जाएंगी। स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रशासन ने अपने एक बयान में कहा कि इस प्रांत में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में कल मुर्गा-मुर्गियों की मौत दर्ज की गई। जिसका एक त्वरित परीक्षण किया गया, जिसमें इन्फ्लूएंजा टाइप ए की उपस्थिति का पता चला। जिसके बाद, 28 मार्च को एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के परीक्षण का परिणाम सकारात्मक निकला।
उन्होंने बताया कि होक्काइडो में यह तीसरा बर्ड फ्लू का प्रकोप है और देश भर में 82वां मामला है। इस बार, 558,000 मुर्गा-मुर्गियां मारी जाएंगी। स्थानीय अधिकारियों ने तीन किलोमीटर के दायरे में पक्षियों के परिवहन पर एक संगरोध शुरू किया और खेत में कीटाणुशोधन कार्य करने के निर्देश दिए।
नवीनतम प्रकोप को ध्यान में रखते हुए, जापान में इस सीजन में मारे गए मुर्गा-मुर्गियों की संख्या 1.65 करोड़ तक पहुंच गई है, जो कि देश के लिए अब तक की सबसे अधिक संख्या है। गत 28 अक्टूबर 2022 से देश के 47 प्रान्तों में से 26 में बर्ड फ़्लू पाया गया है। इसके अलावा, इस वायरस के कारण चिकन अंडे की कीमत बढ़ गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *