गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाबालिग बेटी निकली माता पिता की कातिल

बुलन्दशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की शिकारपुर पुलिस ने करीब एक पखवारे पूर्व हुयी दम्पति की हत्या का पर्दाफाश करते हुये उनकी नाबालिग पुत्री को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि कस्बा शिकारपुर के मोहल्ला फारूकी नगर में गत 14/15 मार्च की रात्रि में रुद्र हाफिज पत्नी रेहाना के साथ अपने मकान के सामने सो रहे थे कि तभी उनकी हत्या कर दी गयी थी। घटना की जांच के दौरान पुलिस को एक आडियों प्राप्त हुई जिसमें मृतक दम्पत्ति की पुत्री एक युवक से नशे की गोलिया लाने के लिये कह रही हैं लेकिन युवक गोली लाने से मना कर देता हैं।
ऑडियों के आधार पर पुलिस ने दम्पत्ति की पुत्री से पूछताछ की। उसने बताया कि उसके माता पिता कहीं बाहर आने जाने पर उसके साथ मारपीट करते थे। घटना से करीब 2-3 दिन पहले वह घर से बाहर समोसा खा रही थी कि उसके पिता के दोस्त ने उसे देख लिया तथा ये बात उसके घर पर बता दी जिस पर माता पिता ने उसके साथ मारपीट की । जिसपर वह काफी नाराज़ थी तथा उसने माता पिता को जान से मारने का निर्णय ले लिया।
पुत्री ने एक अन्य युवक को फोन कर नींद की गोलिया मंगाकर माता पिता को चाय व दूध में मिलाकर पिला दी तथा जब वे सो गये तो कुल्हाडी से प्रहार कर दोनो की हत्या कर दी। लडकी की निशांदेही पर आलाकत्ल कुल्हाडी, नींद की गोली का खाली रेपर व बाल अपचारिनी द्वारा हत्या के समय पहने रक्तरंजित कपडे बरामद कर लिये गये हैं। थाना शिकारपुर पुलिस द्वारा बाल अपचारिनी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *