गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 शेयर बाजार में तेजी

मुंबई : बैंकिंग संकट टलने की उम्मीद में वैश्विक बाजार में आई मजबूती की बदौलत स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली से आज शेयर बाजार में आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 346.37 अंक अर्थात 0.60 प्रतिशत की उड़ान भरकर 57960.09 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 129 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की छलांग लगाकर 17 हजार अंक के मनोवैाज्ञानिक स्तर के पार 17080.70 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई की बड़ी कंपनियों के मुकाबले मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में तेजी की रफ्तार अधिक रही। इससे मिडकैप 1.67 प्रतिशत उछलकर 23,837.68 अंक और स्मॉलकैप 1.68 प्रतिशत चढ़कर 26,598.72 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3638 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2178 में लिवाली जबकि 1340 में बिकवाली हुई वहीं 120 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 45 कंपनियों में गिरावट जबकि शेष पांच में तेजी रही।
बीएसई में तेल एवं गैस समूह की 0.03 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष 18 में तेजी रही। इस दौरान रियल्टी 2.55, कमोडिटीज 1.89, सीडी 1.36, ऊर्जा 0.12, एफएमसीजी 1.02, वित्तीय सेवाएं 0.94, हेल्थकेयर 0.61, इंडस्ट्रियल्स 1.66, आईटी 0.87, दूरसंचार 0.40, यूटिलिटीज 0.89, ऑटो 1.74, बैंकिंग 0.86, कैपिटल गुड्स 1.42, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.57, धातु 1.57, पावर 0.95 और टेक समूह के शेयर 0.74 प्रतिशत चढ़े।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.75, जर्मनी का डैक्स 0.92, जापान का निक्केई 1.33 और हांगकांग का हैंगसेंग 2.06 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.16 प्रतिशत फिसल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *