गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिवनी में रिश्वत लेते उपयंत्री धराया

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपयंत्री को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त जबलपुर पुलिस सूत्रों के अनुसार विद्युत कंपनी में ठेकेदार सुरेंद्र सिंह द्वारा ग्राम मुंगवानी विद्युत केंद्र के अंतर्गत ग्राम रनवेली में कृषक बादामी मालवीय के एक ऑनलाइन ट्रांसफार्मर एवं 9 एलटी पोल लगना था, जिसका एस्टीमेट उपयंत्री जगदीश परिहार विद्युत वितरण केंद्र मुंगवानी द्वारा तैयार करने के एवज में 10,000 रूपये की रिश्वत की मांग की गई थी। इस मामले में आरोपी जगदीश परिहार उपयंत्री एवं सह आरोपी नरेंद्र बंदेल को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *